कुकरा (आरंग) के मानिकदास मानिकपुरी बने अभनपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष
आरंग छत्तीसगढ़।
मानिकपुरी पनिका (कोसरिया) समाज अभनपुर परिक्षेत्र की वार्षिक बैठक बंजारी धाम नवारायपुर में सम्पन्न।बैठक में समाज की सफल संचासलन हेतु नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।इसी कड़ी में लखोली पार बैठक के अंतर्गत ग्राम कुकरा के मानिकदास को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किये गए।मनोनीत अन्य पदाधिकारियो में उपाध्यक्ष पद हेतु देवेंद्रदास सचिव त्रिभुवन दास (मोखेतर) कोषाध्यक्ष त्रिभुवन दास (घोरभट्टी) व सामाजिक सन्देश के रूप में चम्मनदास मानिकपुरी (भलेरा) का मनोनयन किया गया।उक्त बैठक में 12 बैठक पार क्रमशः बेन्द्री अभनपुर पिपरौद पटेवा कोलियरी पोड़ भोथीडीह खपरी बनचरौदा बंजारी नवागांव व लखोली बैठक पार के 60 गाव के समाज जनों बैठक पार प्रमुखों व पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधीकारियो
का मनोनयन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। मानिकदास मानिकपुरी के अध्यक्ष मनोनयन पर सम्पूर्ण मानिकपुरी समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। समाज के किसुन दास हेमन्त अशोक तारण सरजु फुलदास ढेलु अंजोरी घनश्याम परमेश्वर धर्मेंद्र बुद्धधिमानदास पूर्णिमा अनुसुइया सन्तोषी सुलोचना अमरीका सहित वरिष्ठजनों, युवा वर्ग, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रकट कीं ।इसअवसरपर मानिकदास मानिकपुरी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में समाज की सेवा, एकता, शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा युवाओं के मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। मैं समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए समर्पित रहूँगा।”
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचार रखे और मनिकदास जी के नेतृत्व में समाज के विकास की आशा जताई। समाज के लोगों ने उनके अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता की सराहना की


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.