Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 19, 2025

अवैध रूप से शराब बिक्री करने के छह आरोपी शराब कोचिया जेल दाखिल

 अवैध रूप से शराब बिक्री करने के छह आरोपी शराब कोचिया जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - घेराबंदी कर अलग - अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के छह आरोपी शराब कोचियों को जिला पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार "ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिला बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज थाना सुहेला , भाटापारा ग्रामीण एवं सिमगा की पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले छह आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 17,800 रूपये कीमती मूल्य का 184 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। साथ ही अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपीगण -


 हेमंत यदु उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम - चंदेरी , थाना - सिमगा  , टाकेश्वर पासवान उम्र 39 वर्ष निवासी - आदित्य नगर , थाना - मोहन नगर , जिला - दुर्ग - वर्तमान निवासी वर्मा ढाबा सुहेला थाना सुहेला , सुमित सोनवानी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम - धोबनीडीह , थाना - सुहेला , डुलूराम पैकरा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम - पड़कीडीह , थाना - सुहेला , आशीष बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम - डिग्गी , थाना - भाटापारा ग्रामीण और प्रिंस बांधे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम - डिग्गी , थाना - भाटापारा ग्रामीण , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad