राजनांदगांव
गठूला में हुआ बड़ा एक्सीडेंट-ट्रक की मार से कटा पेट
बजरंग दल एवं पशु चिकित्सालय के प्रयासों से हुआ सफल उपचार
राजनांदगांव। राजनांदगांव के समीपस्थ गांव ग्राम गठुला में एक गाय का पेट ट्रक की चपेट में आकर फट गया,हादसा इतना भयानक था कि अंदर का खाना बाहर आ रहा था, जिसका इलाज न होने पर मृत्यु होना निश्चित थी।
बजरंगदल जिला संयोजक सुनील सेन जी ने बताया कि संगठन के प्रति तत्परता एवं विस्तार के कारण ही आज इतने बड़े हादसे से गौमाता को बचाया गया और संगठन की देख रेख ने रखा जाना प्रशंसनीय है,वे खंड गठुला के बजरंगीयो की इस साहसिक कार्यों हेतु सराहना करते है।
बजरंग दल के गौरक्षा जिला प्रमुख अंशुल कसार ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्काल बजरंगदल गठुला के पृथ्वी साहू,नवीन साहू,भीष्म एवं नरेंद्र साहू आदि गौ सेवको एवं ग्रामवासियों के द्वारा गौ को राजनांदगांव लाने की व्यवस्था की गई और जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव लाया गया एवं सफल उपचार किया गया है।
यहां के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर तरुण रामटेके एवं इंटर्नशिप के स्टूडेंट के द्वारा समय रहते गाय के पेट को सूचर कर एंटीबायोटिक और पेन किलर दिया गया, जिससे अब गाय खतरे से बाहर है और नियमित देखरेख एवं 4-5 दिन एंटीबायोटिक पेन किलर देने से गाय पूरी तरह से ठीक हो जाएगा इलाज सफल रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.