छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा
तिल्दा की मासिक बैठक सम्पन्न
अजय नेताम / रिपोर्टर
तिल्दा-नेवरा कर्मचारी भवन तिल्दा में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडेय की अध्यक्षता में नियमित मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिन साथियों का जन्मदिन मार्च महिने में पड़ता है उनका हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। सेवादास वैष्णव, तुलसीराम वर्मा, रामकुमार वर्मा और वेदन लाल पठारी ने अपने जन्मदिन कर्मचारी भवन में मनाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संघ को धन्यवाद ज्ञापित किया। वेदन लाल पठारी ने संघ को ग्यारह सौ रूपये का अंशदान दिया।सहदेव राम साहू ने भी ग्यारह सौ रूपये की सहयोग राशि संघ को समर्पित किया।संघ के महामंत्री अभिमन्यु वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसीराम वर्मा,सचिव सेवादास वैष्णव,यशवंतकुमार वर्मा, टापलाल वर्मा,एम.आर.साहू जो परिवार सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा से लौटे हैं संघ के अध्यक्ष रामावतार पांडेय ने इन सबका गुलाल और श्रीफल से सम्मानित किया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामावतार पांडेय ने राज्य सरकार से पेंशनरों की बकाया पेंशन राशि शीघ्र जारी करने की मांग की। अभिमन्यु वर्मा ने यात्रा का विस्तृत वृतान्त पेश किया। इस अवसर पर के.एम.वर्मा,डाक्टर आर. के.वर्मा, उधो राम वर्मा, जवाहर लाल सिरमौर, घनश्याम लाल वर्मा, ईश्वर प्रसाद वर्मा,फेकू राम वर्मा,लेखराम कुंभकार सहित अनेक साथी उपस्थित थे।आभार प्रदर्शन यू.आर.वर्मा ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.