माँ कर्मा के जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है –विधायक इंद्र साव
साहू समाज देवरी में कर्मा जयंती मनाई
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
बलौदाबाजार जिला भाटापारा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में मंगलवार को साहू समाज के द्वारा कर्मा माता की जयंती के अवसर पर साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा कि भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। विधायक इंद्र साव मुख्य अतिथि के रूप में जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने साहु समाज के मेधावी बच्चों फूल माला से सम्मानीत किया।और उनके उज्जवल भाविस्य की कामना करते हुए आशिर्वाद दिया।
ग्राम देवरी में साहु समाज के द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा की जयंती पर विधायक इंद्र साव ने उपस्थित सामाजिक जनों को बधाई देते हुए कहा कि आराध्य माँ कर्मा के जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है।आराध्य माँ कर्मा ने अपनी भक्ति भाव से साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उनके जीवन से हमें भक्ति और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है। माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।विधायक श्री साव ने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए उन्हें आमंत्रित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि ग्राम वासियों की सेवा के लिए वे हमेशा अग्रसर रहेंगे।
तहसील अध्यक्ष पन्नालाल साहू ने माता कर्मा के जीवनी को बताया तथा आगे निरंतर जयंती की कार्यक्रम में सहयोग करते रहने का वादा किए।कर्मा माता जयंती के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल साहू,अध्यक्ष तरेंगा परिक्षेत्र दयालु राम साहू,अध्यक्ष मोपर परिक्षेत्र सहदेव साहू,अध्यक्ष परिक्षेत्र सिंगारपुर रामसागर साहू, अध्यक्ष पोपका परिक्षेत्र कोमल साहू, तहसील कार्यकरणी अध्यक्ष चंद्रप्रकाश साहू तहसील सलाहकार जीवन साहू,तहसील संगठन मंत्री माखन साहू, महिला अध्यक्ष कमला साहू,वार्ड अध्यक्ष भाटापारा कामना साहू, उपाध्यक्ष रामचंद साहू, सचिव धनीराम साहू, पूर्व सरपंच सेवक राम साहू, भाटापारा नगर अध्यक्ष राजेश साहू,अध्यक्ष देवरी चिंता राम साहू, जनपद सदस्य नरेश साहू ,उपसरपंच मनिषा साहू, ग्राम इकाई साहू समाज अध्यक्ष चिंताराम साहू, उपाध्यक्ष ईश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष तुलसी साहू, सरक्षक दयालु राम साहू,चक मेम्बर ललित साहू, ग्राम इकाई अध्यक्ष तरेंगा वीरेन्द्र ,अध्यक्ष टिकुलिया संतोष ,अध्यक्ष कोड़ापार सीताराम, अध्यक्ष बोड़तरा मनीराम,अ़ध्यक्ष खोलवा नंदू,अध्यक्ष पेंडरी रामदेव,अध्यक्ष मुड़हीपार बसंत,अध्यक्ष ढाबाडीह मनोज,अध्यक्ष खोखली रिखिराम,पंच रामेश्वर साहू, कैलाश साहू ,रजनी साहू, गंगोत्री साहू,सावंत साहू,पार प्रमुख तुलाराम साहू, चिंता मिस्त्रि,हिरउ साहू, पिंकु, निरूप, संतोष, मोहित, रामरतन, संजय, संतु, सलाहकार किशनलाल गुरुजी, मनबोध साहू, शंकर साहू, बरातु, टीकाराम साहू, भगवानी,सहित साहू समाज के युवा सदस्य सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.