जल गंगा अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए पंचायत मंत्री।
गंज बासौदा विदिशा मध्यप्रदेश
गंजबासौदा में मध्य प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद एवं पंचतत्व समिति द्वारा नगर की प्रमुख पाराशरी नदी पर सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिस में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे। पाराशरी नदी पर सामूहिक श्रमदान करने श्रमदान दल गंज बासौदा के सदस्यों सहित कई गणमान्य नागरिक,पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव मौजूद रही।
सी एन आई न्यूज विदिशा मध्यप्रदेश से राधेश्याम कुशवाहा के साथ खिलान सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.