भूपेन्द्र सिन्हा
छुरा में पारिवारिक विवाद ने ली महिला की जान, पति ने चाकू से किया हमला, फिर पहुंचा थाना।
गरियाबंद /छुरा :- छुरा थाना क्षेत्र के आवासपारा में आज दोपहर एक दर्दनाक घटना घटी, जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान 30 वर्षीय बिशनी मार्कण्डेय के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से अपने मायके में निवास कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, बिशनी की शादी 15 वर्ष पूर्व गोपी मार्कण्डेय (निवासी सतनामीपारा) से हुई थी। पिछले दो वर्षों से दंपती के बीच लगातार घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते बिशनी अपने मायके में रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि उनके बच्चे महासमुंद में पढ़ाई कर रहे हैं।
आज दोपहर लगभग 11 बजे से 12:30 बजे के बीच, आरोपी गोपी मार्कण्डेय आवासपारा स्थित ससुराल पहुँचा और बिशनी पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में बिशनी को सीने, पेट, भुजा और पैर में गंभीर चोटें आईं, उसके बाद खुद पहुंच गया छुरा थाना और घटना की जानकारी दी। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
वही घटना की पता चलते ही छुरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.