लोकेशन विदिशा
थाना त्योंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
खिलान सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,थाना प्रभारी त्योंदा अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम बागरोद चौराहा के आगे शेखपुर मोड़ पर पहुंची, तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति हीरो कंपनी की बिना नंबर की एफएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह मोटर साइकिल चालू कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।घेराबंदी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुरेंद्र पिता मनीराम कुशवाह (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम औलिंजा, थाना ग्यारसपुर, जिला विदिशा बताया। जब उससे वाहन के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। गहन पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने करीब 8-9 महीने पहले विदिशा बस स्टैंड से यह मोटरसाइकिल चोरी की थी। साथ ही, उसने विदिशा रेलवे स्टेशन कॉम्प्लेक्स से एक अन्य हीरो मोटरसाइकिल चोरी करने और उसे ग्राम औलिंजा में छिपाकर रखने की बात कबूल की।आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस टीम तत्काल ग्राम औलिंजा पहुंची और एक अन्य हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त किया। इस मामले में अपराध क्रमांक इस्तगासा 01/25, धारा 35-1-D, 303(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की कायमी दिनांक 02 अप्रैल 2025 को दर्ज की गई। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा मनोज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी त्योंदा निरीक्षक बलबीर सिंह गौर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई थी।इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक बलबीर सिंह गौर, आरक्षक अखिलेश शुक्ला, सतेन्द्र सिंह दांगी और सुभाषचंद्र की अहम भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.