लोकेशन विदिशा
थाना पथरिया पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब
खिलान सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता फरियादी ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 191/24, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन:पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में "ऑपरेशन मुस्कान" चलाया जा रहा है, जिसके तहत अपहृत बालक/बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और एसडीओपी कुरवाई अनूप नैन के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पथरिया के नेतृत्व में आरोपी एवं अपहर्ता की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।पुलिस की त्वरित कार्यवाही:
थाना पथरिया पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर नाबालिग को दस्तयाब किया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 64, 64(2)(m), 87, 127(4), 332(बी) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया।
गिरफ्तार कर जेल भेजा
आरोपी महेन्द्र कुशवाह (पिता भगवान लाल कुशवाह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गनियार, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पथरिया उनि ऋतुराज सिंह, आरक्षक शुभेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक अंकुश जाट, महिला आरक्षक रेखा भट्ट, प्रआर. पवन जैन (सायबर सेल) सहित सायबर टीम की विशेष भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.