रामनवमी पर्व पर निकली शोभायात्रा में शामिल हुए विधायक इंद्र साव
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
सिमगा:- रामनवमी के अवसर पर सिमगा ब्लॉक के ग्राम नवागांव में रामनवमी पर्व बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।इस अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा आरती के बाद धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें विधायक इंद्र साव भी उपस्थित होकर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर उपस्थित लोगों को प्रभु राम के जयंती की बधाई एवं शुभकामना दी।
इसके पूर्व आयोजनकर्ताओं ने नवागांव के मंदिर चौक के पास पूजा अर्चना कर शोभायात्रा की शुरुआत की । इस दौरान भक्तों ने बाजे गाजे के साथ जयकारा लगाते रहे। शोभायात्रा मन्दिर चौक होते हुए गांव की गलियों में भ्रमण किया। इस दौरान झांकी का कार्यक्रम भी रखा गया जिसे देखने ग्रामीण काफी संख्या में एकत्र हुए। इस अवसर पर नवागांव सरपंच नीरा धर्मेंद्र कोसले,उपसरपंच शिव प्रसाद साहू,रिखी राम, पं.लक्ष्मीकांत तिवारी, पं.तरुण चौबे,जीवन साहू ,मुन्ना साहू ,पत्रकार ओंकार साहू,राजेंद्र साहू ,शिव,संतोष सेन नरसिंह, कुंभकरण अंगद साहू, अनिल,लोकनाथ ,पुनीत साहू,दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे l


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.