रिपोर्टर- योगेन्द्र सिंगने।
स्थान- मोहला छत्तीसगढ़।
तहसील स्तर पर कर्मा एवं सम्मान समारोह।
तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह- अंबागढ़ चौकी
अंबागढ़ चौकी में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की और सभी क्षेत्रवासियों को कर्मा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उन्होंने मां कर्मा देवी की प्रेरणादायक जीवन गाथा पर विस्तार से जानकारी साझा की, साथ ही साहू समाज के सामाजिक योगदान, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की भी सराहना की।
इस विशेष अवसर पर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के साहू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
साथ ही साहू समाज के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मदन साहू जी, नगर उपाध्यक्ष पवन गुप्ता जी और सभी परिक्षेत्र के अध्यक्षों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।
यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और समाज के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.