रिपोर्टर- योगेन्द्र सिंगने
स्थान- मोहला छत्तीसगढ़
मृत मुर्गियों के सड़ांध से लोग हुए परेशान, बीमारी फैलने की आशंका बढ़ी...
पशु चिकित्सा विभाग की निष्क्रियता के चलते लोगों की जान पर आई...
मृत मुर्गियों के सड़ांध से लोग हुए परेशान,बीमारी फैलने की आशंका बढ़ी
पशु चिकित्सा विभाग की निष्क्रियता के चलते लोगो की जान पर बन आई
मोहला, अम्बागढ़ चौकी।
नगर पंचायत के वार्ड क्र 02 के केसला जाने वाले मार्ग पर विगत दिनों किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मरे हुए मुर्गियों को बोरी में भरकर सड़क के किनारों व में फेंक दिया गया था।
जिससे आसपास के रहवासियों से लेकर आने जाने वालों राहगीरों व समीपस्थ खेतिहर किसानों को मरे हुए मुर्गियों के सड़ांध से लगभग एक माह से दो चार होना पड़ रहा है। सवाल यह खड़ा होता है कि जिस तरह से निरंतर मृत मुर्गियों को फेंका जा रहा है उससे मुर्गियों में बीमारी का फैलने की आंशका को प्रबल करता है। जिसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को दी गई थी बावजूद इसके पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी द्वारा किसी तरह की कार्यवाही नही किया जाना विभागीय कार्यशैली के साथ ही अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैये को दर्शता है।
आसपास के रहवासी व राहगीरों ने बताया की होली त्योहार बीतने के कुछ ही दिनों बाद मृत मुर्गियों के शव को यहाँ पर लाकर फेंका गया था जिसके बाद पुनः तीन बोरियो में लाकर मृत मुर्गियों का शव लाकर फेंक दिया गया है और जैसे जैसे समय बीत रहा है मुर्गियों से निकलने वाली सड़ांध दिन ब दिन बढ़ते जा रही है जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही अब फैलने वाली दुर्गन्ध से बीमारी की आसंका भी बढ़ रही है। जिसकी जानकारी वर्तमान वार्ड पार्षद के साथ ही नगरीय प्रशासन अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी को दी गई थी लेकिन आज पर्यन्त तक इस परेशानी से छुटकारा नही मिल पाया है। और स्थित दिन ब दिन और बद्दतर होती जा रही है। जो कि मृत मुर्गियों के शव को ऐसे स्थान पर फेकना अज्ञात व्यक्ति के लापरवाही को तो दर्शता ही है साथ ही जानकारी होते हुए भी समय रहते उस पर उचित कार्यवाही न करना पशु चिकित्सा विभाग और प्रशासन की निष्क्रियता को भी दर्शाता है
अधिकारी को अवगत कराया गया था – पार्षद
नगर पंचायत वार्ड क्र 02 के पार्षद सुरेश नेताम से जब इस बारे पूछा गया तो उन्होंने बताया की मुर्गियों को लापरवाही पूर्वक सड़क किनारे फेंख दिए गए मुर्गियों के शव की दुर्गंध की शिकायत लोगो के द्वारा की गई थी जिस पर तत्काल निकाय अधिकारी को मेरे द्वारा सूचित किया गया था पर किसी तरह का ऐक्सन अभी तक नही लिया गया है।
भारी संख्या में मृत मुर्गियों को फेंका गया
मृत मुर्गियों को काफी संख्या में लाकर सड़क किनारे फेंके जाने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी मुर्गी विक्रेता के द्वारा ही गैर जिम्मेदाराना कृत्य को अंजाम दिया जाना प्रतीत होता है।जबकि शहर में चार से पांच होलसेल विक्रेता सहित फुटकर विक्रेता व्यापार करते है।
जागरूक नागरिक ने की थाने में शिकायत
नगर के जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए दिलीप साहू के द्वारा पहले सभी प्रशासनिक स्तर पर बीमार मुर्गियों को फ़ेंके जाने की जानकारी दी गई थी बावजूद इसके किसी प्रकार की कार्यवाही नही होने से थाने में लिखित शिकायत पत्र दिया है साथ ही तहसीलदार व नगरीय प्रशासन अधिकारी को भी अवगत कराया गया है। देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब नींद से जागकर पशु विभाग मौके पर जाकर मृत मुर्गियों का पीएम कर जांच रिपोर्ट सौपता है और प्रशासन द्वारा कितनी जल्द अज्ञात व्यक्ति को अपने शिकंजे में लेकर कार्यवाही की जातीहै।
मृत मुर्गियों के सड़ांध से लोग हुए परेशान,बीमारी फैलने की आशंका बढ़ी
मृत मुर्गियों के सड़ांध से लोग हुए परेशान,बीमारी फैलने की आशंका बढ़ी



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.