रिपोर्टर- योगेन्द्र सिंगने।
स्थान - मोहला छत्तीसगढ़।
ग्राम पिटेमेटा में देवगुड़ी स्थापना एवं गोटा पोलो पर्व में शामिल हुये विधायक मंडावी
ग्राम पिटेमेटा में देवगुड़ी स्थापना एवं गोटा पोलो पर्व में शामिल हुए विधायक मंडावी
: मोहला-मानपुर विधायक
मंडावी गत दिवस सीतागांव क्षेत्र में हालोरा पंचायत अंतर्गत पिटेमेटा के दौरे पर रहें। गांव में देवगुड़ी स्थापना एवं गोटा पोलो पर्व की अवसर था जिसमें ग्रामीणों ने विशेषकर विधायक मंडावी को आमंत्रित किया था।
इस अवसर पर झाड़ के नीचे चौपाल लगाकर विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत किया एवं उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान का प्रयास किया। ग्रामीणों ने गांव में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, एनीकेट निर्माण तथा सामुदायिक भवन निर्माण का मांग किया जिसे विधायक ने हरसंभव पूरा करने का भरोसा दिलाया।
देवगुड़ी एवं रंगमंच का लोकार्पण
विधायक ने इस अवसर पर विधायक निधि मद से निर्मित रंगमंच 2 लाख एवं देवगुड़ी स्थल निर्माण 1.50 लाख का लोकार्पण किया।
पीटेमेटा पहुंचने वाले पहले विधायक है मंडावी, गांव तक सड़क, बिजली पानी का दिया सौगात
सीतागांव क्षेत्र में पीटेमेटा अति दुर्गम स्थान है जहां हर एक जनप्रतिनिधि का पहुंचना आसान नहीं है। विधायक इंद्रशाह मंडावी पहले विधायक हुए जिन्होंने सर्वप्रथम पीटेमेटा का दौरा किया। पहली दफा गांव वालो ने विधायक से खुद के गांव में रूबरू हुए तो उन्होंने विधायक से बहुत सारे घोषणा करवा डाले। विधायक ने भी ग्रामीणों के मांग को अमल में लाते हुए सड़क निर्माण एवं पुल पुलिया का सौगात दिया। सीतागांव-आमाकोड़ो तरफ से पुलिया का निर्माण हो गया है एवं सड़क निर्माण भी स्वीकृत हो चुका है। साथ ही सीतागांव-टाटेकसा तरफ से भी सड़क निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस तरह से विधायक के प्रयास से दुर्गम पीटेमेटा भी अब आवागमन के साधन के बाद आसान पहुंच हो जाएगी। गांव में विद्युत विस्तार का कार्य भी पूर्ण हो चुका है जहां मीटर में कनेक्शन देना बस बाकी रह गया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.