सुशासन तिहार संवाद से होगा समाधान:-किरण रविन्द्र वैष्णव
सीएनआई रिपोर्टर -विजय निषाद
छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव सुशासन तिहार के अंतिम दिन के अवसर पर ग्राम भंडारपुर,गहिराभेडी,बेलरगोदी,पठानढोरगी,केशाल,दैहान,गर्रापार पहुंची। जहां आम जनता से रूबरू होकर सुशासन तिहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे ग्रामीणजनो से चर्चा की।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश में सुशासन तिहार अभियान का शुरुआत हो चूका है। यह तिहार तीन चरणों में होने जा रहा है। यह तिहार सुशासन को मजबूती देने के लिए हो रहा। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और प्रचार-प्रसार करना है।
अगर किसी कारणवश आप समाधान पेटी तक पहुंचकर अपना आवेदन जमा नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है।
sushasantihar.cg.nic.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं सुशासन तिहार 2025 - पारदर्शिता, जनसंवाद और समाधान की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस पहल को व्यापक रूप से जन-जन का सहयोग मिल रहा है। इस पहल को सफल बनाने मुख्यमंत्री श्री साय की जनता से अपील की है।सरकार से संवाद और समस्याओं के समाधान की पहल को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन मिला रहा है महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में किया आवेदन की है। आवेदन के पश्चात एक महीने के अंदर आवेदनों का निराकरण किया जायेगा।व छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी खुद गांव पंचायत में जाकर निरीक्षण करेंगे।आज सुशासन तिहार के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भाजपा की नेतृत्व वाली विष्णु देव साय जी की सरकार आपके द्वारा आकर आपकी समस्या के सामाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है..!




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.