महासमुंद।
ग्राम छान्दनपुर में जन चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार “ गाँव चलो बस्ती चलो“ कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल बसना के द्वारा ग्राम छान्दनपुर में जन चौपाल का कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी, भाजपा नेता श्री ओमप्रकाश चौधरी पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी, बसना मण्डल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव जी, भाजपा महामंत्री श्री जन्म जय साव जी,शक्ति केंद्र प्रभारी दीपक शर्मा जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री अमृत पटेल जी, ग्राम सरपंच, किशोर पटेल जी,
महेंद्र साव जी उपस्थित रहे। जन चौपाल में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया गया। वहीं भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बहुत जल्दी हमारे बसना को रेल लाइन का सौगात मिलने वाला है, जिसके लिए हमारे लोकप्रिय सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी प्रयासरत हैँ। उक्त कार्यक्रम में छान्दन पुर ग्रामवासियों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.