Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 13, 2025

भव्य कलश यात्रा के साथ आज होगी श्रीराम कथा का शुभारंभ

 भव्य कलश यात्रा के साथ आज होगी श्रीराम कथा का शुभारंभ 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अन्तर्गत आने वाले ग्राम मां शंवरीन दाई की पावन धरा अमोरा (महन्त) के नावा तालाब पारा में हनुमत प्राकट्योत्सव के अवसर पर पंचमुखी हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसी कड़ी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं माता सीताजी की असीम अनुकम्पा से 13 अप्रैल से 20 अप्रैल पर्यन्त सार्वजनिक संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन भी किया गया है। इस राम कथा के प्रवक्ता पं० रामायण प्रसाद शर्मा सकरेली (नगरदा) और मुख्य यजमान राधाबाई कृष्ण कुमार कश्यप होंगे। इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये आयोजन समिति के सुमेंद पटेल (शिक्षक) ने अरविन्द तिवारी को बताया कि आज शाम चार बजे भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा , यह कलश यात्रा कथा स्थल से पूरे गांव का भ्रमण करेगी। इसके पश्चात कथा के प्रथम दिवस आज 13 अप्रैल रविवार को शिव पार्वती संवाद - मानस रूप अवतार लीला , 14 अप्रैल सोमवार को - पृथ्वी को वरदान - रामावतार उत्सव - विश्वामित्र आगमन , 15 अप्रैल मंगलवार को जनकपुर लीला - धनुष भंग - सीता स्वयंबर , 16 अप्रैल बुधवार को कैकई मंथरा संवाद - वन गमन - केंवट प्रेम संवाद , 17 अप्रैल गुरूवार को पंचवटी निवास - शूर्पणखा राम संवाद - सीता हरण , 18 अप्रैल शुक्रवार को शबरी कथा - सुग्रीव मिलन - लंका दहन , 19 अप्रैल शनिवार को विभीषण शरणागति - राम रावण युद्ध , 20 अप्रैल रविवार को राम राज्याभिषेक - वानर विदाई और चढ़ोत्री के साथ कथा विश्राम होगी। इसी कड़ी में अगले दिन 21 अप्रैल सोमवार को तुलसी वर्षा - हवन - सहस्त्रधारा - ब्राह्मण भोज और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कथा आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय में कथा स्थल पहुंचकर श्रीराम कथा श्रवण करते हुये पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad