संजय साहू गोटेगांव नरसिंहपुर से 7000262146
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की नई परतें खुलती जा रही है और सत्ता के संरक्षण में बड़े आर्थिक अपराधियों को बचाने का खेल जारी है।यह मामला केवल एक घोटाले का नहीं बल्कि पूरे सरकारी तंत्र की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उनके साथियों चेतन सिंह व शरद जायसवाल को लोकायुक्त की विशेष अदालत द्वारा जमानत देने का फैसला बहुत ही चौंकाने वाला है।यह फैसला भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की साजिश है।जिस मामले में 52 किलो सोना करोड़ों की नगदी और रियल स्टेट में किए गए भारी निवेश का खुलासा हुआ था,उस पर उचित समय में लोकायुक्त द्वारा चालान पेश ना किया जाना भाजपा सरकार की मंशा को उजागर करता है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकबेल के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अरविंद पटेल ने दुर्गा चौराहा करकबेल विधानसभा गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में हुए धरना एवं पुतला दहन कार्यक्रम में अनेक आरोप मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर लगाए।
कांग्रेस नेता पं.दीपराज द्विवेदी ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक अपराध है और इसमें वल्लभ भवन की पांचवी मजिल के साथ-साथ मुख्यमंत्री की सीधी संलिप्तता है।यह कोई साधारण भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि यह सत्ता के शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार के संस्थागत स्वरूप को दर्शाता है।जब राज्य सरकार के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग ही भ्रष्टाचार को संरक्षण देने लगें तो यह स्पष्ट हो जाता है पूरा का पूरा तंत्र सड़ चुका है। अन्य वक्ताओं में वरिष्ठ कांग्रेसी सोवरन पटेल मलाह पिपरिया,विजेंद्र पटेल मचवारा,मस्तराम गुमास्ता सरपंच ठेमी,गुलाम मुस्तफा,पवन जैन ने भी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर अनेक आरोप लगाए।
कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर प्रशासन से गोटेगांव तहसीलदार थाना प्रभारी बलवीर सिंह और उनकी टीम मौके पर मौजूद रही एवं शांति पूर्वक रहा धरना कार्यक्रम
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी श्री तरवर सिंह पटेल,चौ.चंद्रप्रकाश नेमा,रुद्र प्रताप पटेल,रुपेश पटेल (गुड्डा भैया), हाकम पट्टीदार,रामसेवक पटेल,शरद तिवारी,रतन सिंह पटेल,धरम पटेल,गिरीश तिवारी,अमितराज द्विवेदी, देवी सिंह पटेल,पुष्पराज पटेल, संदीप बक्शी उत्तम साहू, इमरान खान,संजय जैन,मयंकप्रताप पटेल,सतीश लोधी,प्रदीप लोधी, परसराम पटेल, सुजान ठाकुर, संतोष पटेल भूपेंद्र पटेल ओम पटेल,रामकुमार राय,देवराज लोधी, लालसाहब पटेल,भीकमचंद जैन,निर्मलचंद्र जैन,शंकर कुशवाहा, मालक पटेल,संदीप जैन,अरविंद पटेल,ओमप्रकाश पटेल, महेंद्र पटेल,मनु नेमा,आशुतोष पटेल,अनिल पटेल,शैलेंद्र पटेल,राजा पटेल,नोकेलाल प्रजापति,पीयूष अग्रवाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.