कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
सिरको पंचायत के वार्ड नंबर 04 में जल भराव की स्थिति को पंचायत बैठक के माध्यम से सरपंच ने किया समाधान
शनिवार सुबह सिरको ग्राम पंचायत में ग्राम की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित सरपंच फगूलाल नेताम ने की, मौत वहीं उपसरपंच रुक्मणी अरूण बघेल और ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य मुद्दा वार्ड नंबर 04 की जलभराव और कीचड़ की समस्या रहा।
ग्रामवासियों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचायत ने उसी दिन दोपहर में ट्रैक्टर से गिट्टी और मुरम डलवाकर गली नंबर 04 को व्यवस्थित कर दिया। अब यह गली साफ-सुथरी हो गई है और कीचड़ से मुक्ति मिल चुकी है। स्थानीय निवासी खुशी जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि पिछले स्वतंत्रता दिवस पर जलभराव के कारण समारोह में खलल पड़ा था , परंतु अब आगामी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को स्वच्छ और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जा सकेगा। पंचायत में पूर्व सरपंच के कार्यकाल में अधूरे पड़े इस कार्य को नए सरपंच द्वारा प्राथमिकता दी गई और सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ग्रामीणों ने सरपंच की तत्परता के लिए सराहना की।
बांधा ठेका और अवैध मांग पर नाराजगी
सभा में सिरको बांधा ठेका को लेकर भी चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार ठेका होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग द्वारा 11 लाख रुपये की अवैध मांग की जा रही है, जिससे नाराज ग्रामीणों और सदस्यों में असंतोष व्याप्त है। इसके चलते मछली बीज, रख-रखाव और स्मार्ट डेम जैसे विकास कार्य रुके हुए हैं। नाराज सदस्यों ने इस संबंध में कलेक्टर और मत्स्य विभाग के निरीक्षक और सुशासन त्यौहार के अंतर्गत आवेदन दिए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
रात में अवैध मछली पकड़ने वालों पर कार्रवाई
ग्राम सभा में यह मुद्दा भी सामने आया कि कुछ मछुवारे रात में बिना अनुमति मछली शिकार कर रहे थे। बीती रात ऐसे मछुवारों के थापे को जब्त किया गया। पंचायत द्वारा उन्हें समझा-बुझाकर चेतावनी दी गई और जब्त सामान उन्हें वापस कर दिया गया। सिरको ग्राम पंचायत की यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण रही। जहां एक ओर वर्षों से चली आ रही गली की समस्या का समाधान हुआ, वहीं दूसरी ओर बांधा ठेका विवाद और अवैध मछली पकड़ने जैसे मुद्दों पर भी गंभीर विचार विमर्श हुआ। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नई पंचायत के नेतृत्व में गांव विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.