राजनांदगांव
शासकीय विरंगना रानी अवन्ति बाई लोधी महाविद्यालय रामाटोला को पुनः अस्तित्व मे लाने हेतु सर्किल लोधी
समाज लाल बहादुर नगर के अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने महाविद्यालय को पुनः अस्तित्व मे लाने हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से मिलकर आवेदन सौंपा और कहा की रामाटोला महाविद्यालय को निरंतर गति प्रदान करने हेतु वाणिज्य संकाय का समाहित करने को कहा और रामाटोला महाविद्यालय को एक नया आयाम दे तथा रामाटोला महाविद्यालय निरंतर संचालित रहे। विषय को सहजता से स्वीकार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने कहा की बहुत जल्दी रामाटोला महाविद्यालय मे वाणिज्य संकाय विषय को समाहित करने का भरोसा जताया। उक्त अवसर पर विरंगना रानी अवन्ति बाई लोधी महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष अशोक वर्मा, भाजयुमो कोषाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, गोपी वर्मा,राजू पग्रवाल, जोहन वर्मा, डोमेन्द्र लोधी, हेमलाल वर्मा, बेला वर्मा, हुजूर दास उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.