Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 20, 2025

रविशंकर प्रसाद, शशि थरूर…सात प्रतिनिधिमंडल में इन 59 सदस्यों का नाम, 33 देशों का दौरा कर ऑपरेशन सिंदूर का बजाएँगे डंका

 रविशंकर प्रसाद, शशि थरूर…सात प्रतिनिधिमंडल में इन 59 सदस्यों का नाम, 33 देशों का दौरा कर ऑपरेशन सिंदूर का बजाएँगे डंका



 सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी ।


भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब देने के बाद अब भारत इस पूरे ऑपरेशन के बारे में अब दुनिया को बताएगा।और पाकिस्तान को बेनकाब करेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है, जिनमें कुल 59 सदस्य है। इनका नेतृत्व विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद करेंगे।


ग्रुप का नेतृत्व करने वालों में सबसे चर्चित नाम अभी कॉन्ग्रेस नेता शशि थरूर का है। इनके अलावा रविशंकर प्रसाद (भाजपा), संजय कुमार झा (जदयू), बैजयंत पांडा (भाजपा), कनिमोझी करुणानिधि (DMK), सुप्रिया सुले (राकांपा), और श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) शामिल हैं।


 प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे 33 देशों का दौरा करेंगे।


सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को भेजा जाएगा।


यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क- भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद को भेजा जाएगा


इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर में जेडीयू सांसद संजय कुमार झा लीड करेंगे।


यूएई, लाइबेरिया, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, सिएरा लियोन में शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे होंगे।


अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राज़ील, कोलंबिया में कॉन्ग्रेस सांसद शशि थरूर।


स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस में डीएमके सांसद कनिमोझी करूणानिधि।


मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले।            सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद वैश्विक मंचो पर भारत का पक्ष रखेंगे और पाकिस्तान की तरफ से फैलाए जा रहे झूठें प्रोपेगेंडा को विश्व समुदाय के  सामने उजागर करेंगे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad