मासिक कालाष्टमी आज, भगवान भैरव की पूजा -अर्चना करने से बाधाओं का नाश होता है।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी मनाई जाती है। यह दिन विशेष रूप से भगवान भैरव को समर्पित होता है, जो भगवान शिव का रौद्र रूप माने जाते हैं। मासिक कालाष्टमी पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी बाधाओं का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 20 मई को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 21 मई को सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक कालाष्टमी का का व्रत 20 मई को रखा जाएगा।
कालाष्टमी पूजा विधि
घर के मंदिर या भैरव मंदिर में भगवान काल भैरव की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं।
उन्हें काले तिल, नारियल, सरसों का तेल और काले कपड़े अर्पित करें।
"ॐ कालभैरवाय नमः" मंत्र का जाप 108 बार करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.