प्रसिद्धी का राष्ट्रीय टैलेन्ट सांस्कृतिक हेतु चयन
डोंगरगढ़- संस्कारधानी जिले में संचालित चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र व वेदाँग पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी प्रसिद्धी सुपुत्री श्रीमती गीताँजलि तुषार सिन्हा एवं सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्य गुरू डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा की पोती का चयन राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रशिक्षण स्त्रोत (सीसीआरटी) नई दिल्ली द्वारा नौ से तेरह वर्ष के बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक टैलेन्ट सर्च स्कालरशिप हेतु वर्ष 2024-25 के लिए कत्थक नृत्य के क्षेत्र में पारंपरिक कलाकार फेमली केेटेगरी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य से चयन किया गया है। ज्ञात हो प्रसिद्धी सिन्हा अपने परिवार में कत्थक नृत्य विद्या की तीसरी पीढ़ी की पारंपरिक परिवार से है। अपने परदादा गुरू पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज जी का आशीर्वाद और दादा डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा से विरासत में प्राप्त कत्थक नृत्य की शिक्षा एवं दादी, माँ, बाबू जी और बुआ हर्ष बाला सिन्हा का नृत्य के प्रति अर्पण समर्पण का संस्कार प्रसिद्धी सिन्हा को मात्र तीन वर्ष की उम्र से कत्थक नृत्य की शिक्षा मिलने लगा था।
दादा डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र (संगीत महाविद्यालय) की स्थापना कर संस्कारधानी राजनांदगांव में विगत 43 त्रालीस वर्षो से रायगढ़ दरबार नृत्य, संगीत परंपरा का शिक्षण, संरक्षण, संवर्धन के लिए सतत् रूप से संकल्पित होकर बच्चों को शिक्षा दे रहे है। प्रसिद्धी सिन्हा की इस उपलब्धि केछत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा सहित अन्य शुभचिंतकों द्वारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.