भाजपा के राज में आतंकवाद व नक्सलवाद दोनों को होगा समूल नांस
शिव वर्मा ने नारा दोहराया मोदी है तो मुमकिन है
राजनांदगांव।
नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने देश में वामपंथी उग्रवाद और पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के मसले पर कहा कि भाजपा सहित राजक सरकार के रहते इन दोनों का समूलनस नांस होना तय है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह के रहते संभव हो भी रहा है। देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों को पकड़ा तो जाता था। लेकिन उन्हें जेल में सजा नहीं दी जाती थी उल्टे उन्हें बिरयानी खिलाकर पुस्ट किया जाता था। भाजपा के शासन में आतंकवादियों को बी फॉर बिरियानी नहीं बी फॉर बम खाने को मिल रहा है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को कांग्रेस शासन काल में बी फॉर बकरा भात खाने को मिलता था लेकिन भाजपा के शासनकाल में माओवादीयों यानी नक्सलियों को बी फॉर बुलेट खिलाया जा रहा है।
पूर्व निगम अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष शिव वर्मा ने आगे कहा कि मोदी है तो मुमकिन है यह झूठा जुमला बिल्कुल नहीं है जिस तरह से कांग्रेसी भाजपा की कार्य शैली का जवाब तर्क से नहीं तालियों से देती है। उस कांग्रेस को जनता कब की नकार चुकी है। भाजपा और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने और यहां छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नीत भाजपा सरकार को जनता की ही तो सोते हुए नींद भी नहीं आती है। ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी को जनता बार-बार सत्ता में बिठाकर राजनीतिक स्थायित्व चाहती है। इन दोनों छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सली उन्मूलन और उधर पाकिस्तान को भारत में आतंकवादी भेज कर भारत विरोधी गतिविधियां संचालित करने का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश नहीं मिटने दूंगा देश नहीं झुकने दूंगा के दृढ़ संकल्प को दोहराता है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.