Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 24, 2025

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह स्वयं उतरे सड़क पर

 कबीरधाम पुलिस

दिनांक 24.05.2025


शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह स्वयं उतरे सड़क पर



पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य (IPS) के निर्देशन में, कबीरधाम जिले में 22 मई 2025 को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने स्वयं किया। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, श्री पंकज पटेल, एसडीओपी कवर्धा श्री कृष्ण चंद्राकर (DSP), कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा, यातायात प्रभारी, डीआरजी एवं कोतवाली की टीम मौजूद रही।


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा महिंद्रा शोरूम के पास चेकिंग पॉइंट पर स्वयं उपस्थित रहकर वाहन चालकों की जांच की गई। प्रत्येक वाहन चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया। जिन चालकों द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाना पाया गया, उनके विरुद्ध मौके पर चालानी कार्यवाही की गई, साथ ही कुछ मामलों में वाहन जब्त भी किए गए।


श्री सिंह ने मौके पर वाहन चालकों को समझाइश दी कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।


उक्त अभियान के तहत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों – लोहारा, चिल्फी, पोड़ी, पांडातराई, पंडरिया एवं कुकदूर में भी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी जगहों पर वाहनों की जांच कर आमजन को नियमों के प्रति जागरूक किया गया।


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह कठोर कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad