Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 24, 2025

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते दो आरोपी जेल दाखिल

 अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर रेड कार्यवाही कर मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते दो आरोपियो को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                             इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये शिवरीनारायण थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों अंकुश लगाने के लिये जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस को गत दिवस मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल एचएफ डिलक्स में एक बोरी में पेट्रोल टंकी के ऊपर रखकर गांजा लेकर शिवरीनारायण की ओर आने वाला है। सूचना पर एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक कुमार पटेल निवासी बसंतपुर थाना जांजगीर के कब्जे से 06 किलो 90 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 90,000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाईल जुमला कीमती 155000 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी दीपक कुमार पटेल को गांजा खरीदी के संबंध में पूछताछ करने पर मुकेश पाटले निवासी पुरैना से खरीदना बताया। दीपक को उसके घर से पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने गांजा बेचना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से शिवरीनारायण पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण , सउनि प्रमोद महार , नरेंद्र शुक्ला , आरक्षक द्वारिका साहू , लीलाराम साहू , पतिराम यादव , महेंद्र राज , तेरस साहू , प्रवीण साहू थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण -


दीपक कुमार पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी - बसंतपुर , थाना -  जांजगीर और मुकेश पाटले उम्र 32 वर्ष निवासी - पुरैना , थाना - बलौदा ,  जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad