Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 24, 2025

ग्राम पंचायत तुरमा के द्वारा किया गया स्वच्छता कार्य

 ग्राम पंचायत तुरमा के द्वारा किया गया स्वच्छता कार्य



सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



ग्राम पंचायत तुरमा में प्रातः काल पंचायत के समस्त पंचगण एवं महिला स्व सहायता समूह के द्वारा पूरे गांव में स्वच्छता का कार्य किया गया।


  अपने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति स्वच्छता बनाए रखने हेतु लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

 एक सप्ताह मदकूद्वीप  ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक  में ग्राम पंचायत तुरमा के महिला समूह के द्वारा जिस प्रकार से साफ सफाई कर एक सराहनीय कार्य किया गया था उनको देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा बहुत ही सकारात्मक प्रशंसा मिला।


जो की बहुत ही अच्छी प्रेरणा दायक रहा।

   जय मां महामाया युवा प्रभाग तुरमा के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला बलौदाबाजार के जिला शैक्षणिक संस्थान प्रमुख एवं पीएचडी शोधार्थी तीजराम पाल  के द्वारा संदेश दिया गया कि कोई भी कार्य केवल दिखावे के लिए ना हो। वर्तमान में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना और दिखावटी, बनावटी कार्य करके फोटोग्राफी अपलोड करना एक आम बात हो गया है। जमीनी स्तर पर बहुत  कम काम कार्य होते हैं ।

 लोगों को दिखावे से ज्यादा वास्तविकता में जीना चाहिए और उस कार्य का सही परिणाम वास्तविकता में हीं होनी चाहिए।हम  सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर पेड़ नहीं हम प्राण लगाबो का संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का निवेदन किया।

 उक्त कार्यक्रम में ग्राम तुरमा के प्रथम व्यक्ति  सरपंच श्रीमती लीलाबाई मनहरे,उपसरपंच जीवराखन यदु, सचिव टीकाराम मनहरे,रोजगार सचिव नंदलाल पाल, भूतपूर्व सरपंच श्री परस मनहरे, तीजराम  पाल,परस ध्रुव,  रामखेलावन यदु, भारत माता वाहिनी महिला कमांडो समूह की अध्यक्ष प्रेमलता दुबे, सचिव पार्वती ध्रुव,मीना तिवारी, मीना यादव,केजा बाई पाल,  कुमारी यदु तीरीन निषाद, मितानिन महेश्वरी ध्रुव,यमुना, सरोज पाल पंचगण-देवकी पाल,जंतु यादव, अनीता मारकंडे, कीर्ति बघेल, शीला बाई पाल एवं भारी संख्या में ग्राम के महिला समूह के सदस्य एवं ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad