Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 19, 2025

पहलगाम में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि, खैरागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा और 'तिरंगा सेल्फी' कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की उमड़ी देशभक्ति की लहर

 पहलगाम में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि, खैरागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा और 'तिरंगा सेल्फी' कार्यक्रम का आयोजन



जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की उमड़ी देशभक्ति की लहर


खैरागढ़, 17 मई 2025//


जिले में "ऑपरेशन सिंदूर" के अंतर्गत आज देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


इसके पश्चात, जिलेभर से निकली तिरंगा यात्राएं जनभागीदारी की एक शानदार मिसाल बनीं। जिले के ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों से प्रारंभ हुई ये यात्राएं पूरे उत्साह और देशप्रेम की भावना से भरी रहीं। हर हाथ में तिरंगा, हर मन में राष्ट्रभक्ति – इस अद्भुत दृश्य ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।


जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा राजा फतेह सिंह खेल मैदान, खैरागढ़ से प्रारंभ होकर सिविल अस्पताल, जय स्तंभ चौक होते हुए पुनः फतेह सिंह मैदान में समाप्त हुई। इस यात्रा में पूर्व विधायक श्री कोमल जघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री दिनेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सभापति श्री घम्मन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिलाएं, स्कूली बच्चे, स्काउट गाइड छात्र-छात्राएं, स्वच्छता दीदियां और शहरवासी शामिल हुए।


यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पूरे जोश के साथ इस आयोजन में सम्मिलित हुए और देशप्रेम का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के अंतर्गत 'तिरंगा सिग्नेचर' अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर कर तिरंगे के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया। साथ ही 'तिरंगा सेल्फी' कार्यक्रम में लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर देशभक्ति का संदेश फैलाया।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad