अवैध शराब बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर अवैध शराब बिक्री करने के आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि नदी रोड गंजपारा नयापारा मोड़ दुर्ग के पास कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब अपने पास रखकर बेच रहा है। सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दुष्यंत कुमार चंद्राकर बताया। उसके कब्जे से 60 नग देशी शोले मसाला मदिरा पौव्वा प्रत्येक में 180 -180 एम.एल. क्षमता वाली काँच की शीशी में कुल 10.800 बल्क लीटर कुल कीमती 6000 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 310 रूपये व मोटर सायकल सीजी 07 सीएम 4476 कीमती 30,000 कुल जुमला कीमती 36310 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 250/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा , सउनि रामकृष्ण तिवारी , आरक्षक हरीश राव , सतीश वानखेड़े की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -
दुष्यंत कुमार चंद्राकर उम्र 20 वर्ष निवासी - चंदखुरी सत्ती चौक , थाना - पुलगांव , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.