Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 4, 2025

सुशासन तिहार में बुजुर्ग तेजराम को मिला छड़ी का सहारा चलने-फिरने में हो रही समस्या के समाधान हेतु तेजराम ने किया था सुशासन तिहार में छड़ी की मांग तेजराम ने मांग पूरा होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

 भारत साहू जिला बालोद 

 छत्तीसगढ़ 



सुशासन तिहार में बुजुर्ग तेजराम को 

मिला छड़ी का सहारा




चलने-फिरने में हो रही समस्या के समाधान हेतु तेजराम ने किया था सुशासन तिहार में छड़ी की मांग

तेजराम ने मांग पूरा होने पर 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

बालोद, 03 मई 2025

सुशासन तिहार न सिर्फ लोगों की मंागों एवं समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि लोगों का सहारा देने का माध्यम भी बन गया है। ऐसा ही एक सहारा मिला है बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम डंाडेसरा के बुजुर्ग तेजराम साहू को, जिन्होंने सुशासन तिहार में अपने चलने-फिरने की समस्या के समाधान हेतु छड़ी की मॉग की थी। उम्र के इस पड़ाव पर, जब उनके कदम डगमगाने लगे थे और चलने-फिरने में असमर्थता उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रही थी, एक साधारण छड़ी उनके लिए बड़ा सहारा बनकर आई। उनके लिए बाजार जाना, गाँव की गलियों में चलना, सामुदायिक आयोजनों में शामिल होना कठिन हो गया था। लेकिन अब एक साधारण छड़ी उनकी इस समस्या का समाधान बन गई है। तेजराम ने चलने-फिरने में हो रही अपनी समस्या को लिखकर, एक छड़ी उपलब्ध कराने की एक छोटी-सी माँग सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन तक पहुॅचायी। उनके आवेदन पर समाज कल्याण विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा उन्हें एक मजबूत और आरामदायक छड़ी उपलब्ध कराई गई। यह छड़ी उनके लिए सिर्फ़ एक उपकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक बनी। जब तेजराम ने पहली बार छड़ी के सहारे कदम बढ़ाए, तो उनके चेहरे पर संतुष्टि और खुशी की मुस्कान थी। उन्होंने कहा, “मैं सोच भी नहीं सकता था कि मेरी इतनी छोटी-सी बात को सरकार इतनी गंभीरता से लेगी। अब मैं गाँव में आसानी से घूम-फिर सकता हूँ। इस मदद के लिए तेजराम साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad