मदर्स डे आज
मां के रहते जीवन में कोई गम नहीं होता,दुनिया साथ दे ना दे पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर -मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल और खास होता है। इस रिश्ते की सबसे खास बात है। कि ये रिश्ता जन्म से पहले ही बन जाता है और जीवनभर आपके साथ रहता है। मां का रोल हमारे जीवन में बेहद अहम है। कोई भी बच्चा अपने जीवन में पहली सीख मां से ही लेता है। मां की भूमिका त्याग व समर्पण को सम्मानित करने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे को 11 मई को मनाया जा रहा है। मां के प्यार और त्याग के बारे में जितना भी कहें कम ही है। अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए ये एक अच्छा अवसर है।
दिन की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से कर सकते हैं। घर के पास कोई भी मंदिर हो तो मां के साथ सुबह मंदिर जाएं, जहां उनके साथ मिलकर पूजा करें। मंदिर आकर मां को सुकून भी मिलेगा और दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से शुरू करने पर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप सुबह मंदिर नहीं जा सकते तो शाम की आरती में शामिल हो। इस समय मंदिर में कुछ वक्त बैठकर भजन या शांति को प्राप्त किया जा सकता है।
मां के साथ शाॅपिंग
अधिकतर महिलाओं को खरीदारी के लिए बाजार जाना पसंद होता है, खासकर अपने बच्चों के साथ। इस बार आप अपनी मां को किसी माॅल या पास की लोकल मार्केट ले जा सकते हैं। यहां दोनों मिलकर खरीदारी करें। जरूरी नहीं कि खरीदारी ही करें, विंडो शाॅपिंग भी मां को उत्साहित कर देगी।
पिकनिक पर जाएं
आप अपनी मां, उनकी मां यानी नानी या दादी को लेकर पिकनिक पर जा सकते हैं। मां की सहेलियों को भी पिकनिक के लिए इनवाइट कर सकते हैं। एक छोटी सी पिकनिक मां को बहुत खुश कर सकती है। गर्मी का मौसम है तो दिन में अगर पिकनिक प्लान नहीं कर सकते हैं तो शाम के वक्त शहर में स्थित किसी हेरिटेज स्थल, वाॅटर पार्क या पिकनिक स्पॉट पर मजेदार वक्त बिताने जा सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.