Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 11, 2025

राजनंदगांव पुलिस अलर्ट मोड में: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से होटल तक सुरक्षा मॉक ड्रिल, डॉग स्क्वॉड-बम स्कैनर की तैनाती।

 राजनांदगांव 


राजनंदगांव पुलिस अलर्ट मोड में: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से होटल तक सुरक्षा मॉक ड्रिल, डॉग स्क्वॉड-बम स्कैनर की तैनाती।



राजनंदगांव : देशभर में सुरक्षा और सतर्कता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के थाना कोतवाली राजनंदगांव एवं पुलिस चौकी चिखली द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड राजनांदगांव में थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा 




डोंगरगढ़ के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में थाना सोमनी पुलिस द्वारा मुढीपार, परमलकसा रेलवे स्टेशन एवं सोमनी बस स्टैंड तथा जिले के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने दल बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में मॉक ड्रिल के माध्यम से हाई अलर्ट सुरक्षा अभ्यास किया।




 ड्रिल के दौरान नगर के प्रमुख स्थलों जैसे बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय, होटल-लॉज, फतेह सिंह खेल मैदान सहित अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर गहन जांच-पड़ताल की गई।



थाना प्रभारियों के नेतृत्व में हुई इस मॉक ड्रिल में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष सुरक्षा दल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा अभ्यास में डॉग स्क्वॉड, बम स्कैनिंग डिवाइस, और मॉडर्न सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की पहचान के लिए पुलिस टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया।


ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की दक्षता को मजबूत करना था।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad