लोकेशन विदिशा
कुरवाई पुलिस को मिली सफलता,पूर्व की नकबजनी का खुलासा
— चांदी के जेवरात एवं होंडा सिटी कार सहित कुल 7 लाख रुपये की संपत्ति जप्त
तीन आरोपी गिरफ्तार
फरियादी श्री अमित जैन निवासी कुरवाई द्वारा थाना कुरवाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके भाई श्री नवीन जैन (एडवोकेट) अपने परिवार सहित कटनी स्थित एक विवाह समारोह में गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर तीन अलमारियाँ खोलीं और लगभग ₹6 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली।पुलिस की तत्पर एवं सुनियोजित थाना कुरवाई में तत्काल अपराध क्रमांक 163/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विशेष टीम का गठन:
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी कुरवाई (इंचार्ज) श्री अनूप नैन के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आर. के. मिश्र के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर सूचना से मिली सफलता
एफएसएल व डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर भोपाल की अटल आयूब नगर झुग्गी बस्ती से दो आरोपियों को पकड़ा गया, जिनकी निशानदेही पर तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार किया गया।
मुर्तजा पिता ताईर अली (उम्र 43 वर्ष)
शेरू उर्फ केरू पिता अब्दुल रसीद (उम्र 46 वर्ष)मोहम्मद रफीक उर्फ चरकी पिता कम्मन खा (उम्र 57 वर्ष)1 चांदी की करधोनी
5 जोड़ी चांदी की पायल
3 जोड़ी चांदी के बताने
1 चांदी का ब्रेसलेट
1 चांदी की चैन
2 चांदी के सिक्के (छोटे-बड़े)
9 जोड़ी चांदी की विछिया
1 सोने की लोग
चोरी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (क्रमांक DL6CJ1766)
कुल अनुमानित कीमत: ₹7 लाख,मुर्तजा अली — पूर्व में चोरी सहित 14 आपराधिक प्रकरण
शेरू उर्फ केरू — पूर्व में चोरी सहित 5 आपराधिक प्रकरण,निरीक्षक आर. के. मिश्र थाना प्रभारी, कुरवाई)प्रआर शेर सिंह रघुवंशी बसंत शाक्य
आरक्षक नीरज
आरक्षक इंद्राज सिंह की अहम भूमिका रही।
कुरवाई पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और समन्वित टीमवर्क से संगठित चोरी की इस गंभीर वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है, जिससे आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।"


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.