Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 16, 2025

भक्तिमय वातावरण में हुआ मानस गान का समापन।

 भक्तिमय वातावरण में हुआ मानस गान का समापन।





पिथौरा :समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन का समापन विगत दिवस भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। ग्राम वासियों के सहयोग बारह मई से चौदह मई तक मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया था।




  इस आयोजन में महासमुंद जिले के कुछ प्रमुख मानस परिवार को आमंत्रित किया गया था।इस आयोजन में श्री राधाकृष्ण मानस परिवार गड़बेड़ा , पार्वती मीना मानस परिवार गड़बेड़ा, रघुकुल मानस परिवार पोटापारा, गोपेश्वर बाल सखा मानस परिवार बिहाझर,जय अम्बे मानस परिवार लिलेशर,आंचल मानस परिवार रिकोकला, दूर्गा मानस परिवार ठूमसा, प्रज्ञा मानस परिवार सराईपाली,श्री रामकृष्ण मानस परिवार महासमुंद मानस परिवार ठाकुर दिया मानस परिवार खैराडेरा ,लीना मानस परिवार पटपरपाली ,दिव्य ज्योति मानस परिवार नौगड़ी बसना,जय कपीस मानस परिवार आमाकोनी के द्वारा भावपूर्ण गीत संगीत के साथ रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों पर व्याख्यान दिया गया।पूरा ग्रामवासी भक्तमय वातावरण में झूम उठे। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू,करण दीवान जिला पंचायत सदस्य मुकेश कुमार यादव पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पिथौरा उमेश दीक्षित अध्यक्ष कर्मचारी फ़ेडरेशन पिथौरा मनोहर साहू अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ पिथौरा संतोष कुमार गुप्ता पत्रकार अनुप दीक्षित   बुद्धेश्वर डडसेना संरक्षक जिला  मानस संगठन परमेश्वर डडसेना अध्यक्ष मानस संगठन महासमुंद नोहर दास साहू कार्यकारी अध्यक्ष जिला मानस संगठन विकास खंड मानस अध्यक्ष द्वय संतराम साहू पिथौरा हरिनाथ साहू बागबाहरा का आगमन तीनों दिवस समय समय आते रहे। पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि रामायण के आयोजन से ग्राम में सुख शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि रामायण के प्रत्येक पात्र हमें मानव जीवन जीने की कला सीखाता है। मुकेश कुमार यादव ने सभी को आयोजन की शुभकामनाए देते हुए कहा कि रामायण का आयोजन से हम सभी में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था बढ़ती है। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ से होने के कारण श्रीरामचन्द्र जी का घनिष्ठ नाता है।करण दीवान ने कहा कि रामायण का आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए जिससे ग्राम में धर्म के प्रति आस्था बनी रहें। उमेश दीक्षित ने सभी ग्राम वासियों को आयोजन के शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राम गड़बेड़ा ऐतिहासिक ग्राम है। जहां विभिन्न धार्मिक आयोजन होते रहते हैं।सभा को जिला मानस संगठन के सभी पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सरपंच श्रीमती बुन्दाबाई नायक मोहित यादव उपसरपंच महेश्वर पटेल पूर्व उपसरपंच, माधव लाल साहू नरेंद्र पटेल लाला नाग भगवान दास यादव टीकाराम पटेल भानू प्रताप पटेल एवन वस्त्रकार राजेन्द्र साहू मनीराम निषाद द्वारिका यादव शिवराम साहू नारायण यादव बजरंग मेहत्तर प्रजापति महाजन संतोष महाजन देवसिंह वस्त्रकार टीकम साहू और ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारी गण ग्राम विकास समिति के सभी सदस्य गण  महिला संगठन की सभी मातृ शक्तियां मानस परिवार के सभी सदस्य गण एवं समस्त ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर विशेष योगदान किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम पटेल डिगम लाल साहू व आभार प्रदर्शन लोकनाथ नायक ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad