Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 30, 2025

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 01आरोपी को किया गया गिरफ्तार

 अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 01आरोपी को किया गया गिरफ्तार





आरोपी को ग्राम लांजा पंचायत भवन के पास नहर किनारे घेराबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया कार्यवाही में आरोपी से ₹64,650 कीमत मूल्य का 4.310 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त

साथ ही आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं 01 मोबाइल भी किया गया जप्त*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में सिमगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर दिनांक 30.06.2025 को थाना सिमगा की पुलिस टीम द्वारा ग्राम लांजा पंचायत भवन के पास नहर किनारे घेराबंदी कर मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं उसके मोटरसाइकिल का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी के पास रखे प्लास्टिक थैला से पैकेट में भरा हुआ* अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 4.310 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया* जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹64,650 है। साथ ही प्रकरण में आरोपी से एक मोटरसाइकिल क्र. OD31 A6118 तथा एक मोबाइल भी जप्त किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना सिमगा मे अपराध क्र. 354/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।


आरोपी- नेपाल जोशी उम्र 38 साल निवासी ग्राम लांजा थाना सिमगा


जप्त सामान का विवरण

1. कुल 4.310 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹64,650

2. मोटरसाइकिल क्र. OD31 A6118  

3. एक मोबाइल



CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad