छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा की बैठक कर्मचारी भवन तिल्दा में आयोजित किया
अजय नेताम /तिल्दा नेवरा > आज छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के समस्त साथियों की बैठक कर्मचारी भवन तिल्दा में आयोजित की गई।भारतीय स्टेट बैंक शाखा नेवरा के शाखा प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव का छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष श्री रामावतार पांडेय द्वारा गुलाल लगाकर शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कल 01 जुलाई को बैंक की 70वीं सालगिरह है। 01 जुलाई 1955 को बैंक स्थापित हुआ था अतः कल 04:30 बजे 70 साल के समस्त पेंशनरों का बैंक में सम्मान किया जायेगा।इस अवसर पर संगठन की पहल पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम से पोष्टकाड पोष्ट किया गया जिसमें जनवरी 2025 से लंबित 2%महंगाई भत्ता और धारा 49(6)को विलोपित करने की मांग की गई।छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जिन पेंशनरों का जन्मदिन जून माह में पड़ता है ऐसे उपस्थित 12 साथियों का गुलाल, श्रीफल और मुंह मीठा कराकर जन्मदिन मनाया गया।उपस्थित सभी पेंशनरों ने उनके यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर संगठन के 55 साथी उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन जवाहरलाल सिरमौर ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.