सरकारी जमीन सांकरा जोंक नदी के उपर ईंट भट्ठे का अवैध रूप से संचालन जारी 100 मीटर के अंदर अवैध ईंट भट्ठा: सरकारी नियमों की धज्जियां, ग्रामीणों की सांसें मुश्किल में
जोंक नदी के उपर ईंट भट्ठे का अवैध रूप से संचालन जारी
--------------------------------------------
सांकरा जोंक नदी के ठिक पुराने पुल के सामने अवैध ईंट भट्ठे का संचालन जारी है। जानकारी के मुताबिक सांकरा के बस्ती तरफ वाले आने वाले रोड पर भूंसी कि राख व भूंसी उड़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है । इस रास्ते से आने वाले राहगीरों के आंखों में हवा चलने पर भूंसी उड़कर आ रही है। सांकरा निवासी विनोद राणा का कहना की अक्सर हम नदी में सुबह नहाने जाते हैं जहां अक्सर ऐसी परेशानीयां आती रहती है।
भट्ठे का संचालन कर्ता द्वारा सरकार नियमों को दरकिनार कर संचालित की जा रही है जिसमें मुख्य रूप ईंट भट्ठे संचालन के लिए मुख्य कागजात व परमिशन कि जरूरत होती है जमीन कि चयन व कागजात जरूरी है,भूमि उपयोग परिवर्तन प्रमाण पत्र, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेना , ग्राम पंचायत की अनुमति लेना, मिट्टी कोयला व भूसा का स्टाक रहना ,ईंट भट्ठे संचालित हेतू लाइसेंस, बिजली पानी की व्यवस्था, लेबर और फायर सेफ्टी कि व्यवस्था होती है।
इनमें से कोई भी कागजात व परमिशन बिना कोई अवैध ईंट भट्टा संचालन नहीं कर सकता लेकिन यहां पर नदी के किनारे बिना वैध कागजात के सरकारी जमीन पर बैखोफ ईंट भट्ठे का संचालन हो रहा है।
अभी प्रधानमंत्री आवास योजना गांव गांव में लगातार सरकार द्वारा लाभ दिया जा रहा है ।
इसी का फायदा उठाकर कर ईंट भट्ठे का अवैध रूप से संचालन कर ईंट प्रत्येक ट्राली 9 से 10 हजार रुपए तक बेच रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.