विधायक ने सामुदायिक भवन एवं रंगमंच का किया लोकार्पण
मोहला: ग्राम पंचायत धोबेदंड के आश्रित ग्राम भुरसाटोला में विधायक इंद्रशाह मंडावी के अनुशंसा से मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत सामुदायिक भवन तथा विधायक निधि दो लाख से निर्मित रंगमंच का निर्माण पूर्ण हो चुका है। ग्रामीणों के मांग पर विधायक मंडावी ने सामुदायिक भवन हेतु साढ़े छः लाख रुपए का स्वीकृति प्रदान किया था।
जिनका विधिवत लोकार्पण स्वयं विधायक ने गांव के पटेल, गायता, कडरी एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर सरपंच चैत राम जुरेशिया, पटेल आनंद राम, सेक्टर अध्यक्ष रशीद खान, जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, मीणा मांझी, लता साव, उत्तरा निषाद, जनपद प्रतिनिधि अनिल नेताम, जपं उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, फकीर शाह,
जगन्नाथ, सावित्री बाई, शैलेंद्र कुमार, ईश्वर सिंह, श्याम लाल राजकुमार, पन्ना लाल, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मी बाई , देव बती, हेमा मंडावी, राजू पुड़ो सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक मंडावी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की रीति नीति और विचारधारा गांव के अंतिम लोगों के लिए ही है। यही कारण है कि मैने पिछले पूरे पांच साल क्षेत्र के अंतिम से अंतिम गांव तक पहुंचा और ग्रामीणों के मांग अनुसार उनकी समस्याओं को समाधान करने का सफल प्रयास किया। कांग्रेस शासनकाल में किसान साथियों को उनके मेहनत का सही दाम मिला, तेंदूपत्ता का सही मेहनताना मिला, महिला बहन, युवा साथी सबको रोजगार के साधन से जोड़ने का कार्य कांग्रेस ने किया था। वर्तमान की साय सरकार में एक भी नया कार्य स्वीकृति नहीं हो रहा है जबकि शराब भट्टी खुल रहे हैं। स्कूल बंद हो रही है। शिक्षकों को हटाया जा रहा हैं। रोजगार के साधन को खत्म किया जा रहा है। उद्योगपतियों की भाजपा सरकार ने लोगों का अहित करने का शुरुआत कर दिया है।
मोहला जिला मुख्यालय से सटा हुआ ग्राम पंचायत धोबेदंड के अंतर्गत भूरसा टोला आता है जहां आज तक शासकीय मद से कोई भी निर्माण कार्य के तहत भवन का निर्माण नहीं हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने एक साथ सामुदायिक भवन एवं रंगमंच का स्वीकृत प्रदान किया। जिला मुख्यालय के पास रहने के बावजूद भी किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान भूरसाटोला की तरफ नहीं जाता था। गांव की महिला सावित्री बाई ने बताया कि हमारे बुलाने पर पहली बार विधायक ने हमारे गांव में कदम रखा एवं मांग अनुसार दोनों कार्य को स्वीकृत कराया इसके लिए ग्रामवासी के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करते है। ग्रामीणों ने स्कूल बाउंड्री, मैदान समतलीकरण का मांग किया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.