षट्दिवसीय राष्ट्रीय गौधन समिट का आयोजन पांच नवम्बर से
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जुटेंगे गौमाता के हजारों भक्त
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली - राष्ट्रीय गोधन महासंघ द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 05 नवम्बर 2025 से 10 नवम्बर 2025 तक राष्ट्रीय गोधन समिट का आयोजन किया गया है। गौभक्तों के इस महासम्मेलन में देश की बाईस हजार से भी अधिक गौशालाओं के संचालक , पदाधिकारी , गोपालक एवं किसान हजारों की संख्या में गौवंश रक्षा व संवर्धन की हुंकार भरेंगे। इसमें राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित अनेक गणमान्य महानुभावों को भी आमंत्रित किया जायेगा। नेशनल समिट 2025 की मुख्य थीम हैं- पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और रोजगार के त्रिसूत्र। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये व्यापक राष्ट्रीय हितों वाली इस महत्वपूर्ण समिट के मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा भाग्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष राम महेश मिश्र ने अरविन्द तिवारी को बताया कि नेशनल समिट 2025 की मुख्य थीम हैं - पर्यावरण , अर्थव्यवस्था और रोजगार के त्रिसूत्र। राष्ट्रीय गौधन महासंघ के मुख्य संयोजक विजय खुराना द्वारा हरियाणा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को राष्ट्रीय गौधन समिट 2025 का संयोजक नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गोधन महासंघ के प्रयासों से देश भर में गौशालाओं की संख्या नौ हजार से बढ़कर बाईस हजार हो गई है। इन गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिये गौधन महासंघ द्वारा विशेष अभियान छेड़ा गया है। गौद्रव्यों अर्थात गोदुग्ध , गौघृत , गौमूत्र एवं गोबर का व्यापारिक उपयोग करने से सैकड़ों उत्पादों का निर्माण होने लगा है , जिनके सहारे गौशालायें स्वावलम्बी बन रही हैं। बताते चलें राजधानी दिल्ली के हौज खास क्षेत्र में गौधन समिट का मुख्य कार्यालय खोला गया है और यहीं से समस्त कार्यक्रमों की व्यवस्था विनिर्मित की जा रही है। समिट का मुख्य उद्देश्य है - बायो ई. 3 पॉलिसी , पंचगव्य एवं स्वदेशी के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाया जाये। मीडिया प्रभारी मिश्र ने बताया कि मेजर ध्यान चन्द्र स्टेडियम में होने वाली इस नेशनल समिट में देश भर से आये गौसेवा उत्पादों के स्टाल भी लगाये जायेंगे , जिससे इससे वे परस्पर परिचित हो सकेंगे और इन उत्पादों का प्रचार - प्रसार समूचे देश में संभव हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गौधन समिट में भारत के विभिन्न प्रांतों में सेवारत राज्य गौ सेवा आयोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि समिट की तैयारियों की अगली बैठक हौजखास मार्केट स्थित ई-17 (लोअर ग्राउंड फ्लोर) में 03 जून को पूर्वाह्न ग्यारह बजे आहूत की गई है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.