Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 19, 2025

पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा में बच्चों का तिलक लगाकर की गई प्रवेश की शुरुवात


पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा में बच्चों का तिलक लगाकर की गई प्रवेश की शुरुवात



 जांजगीर चांपा। पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा में कक्षा नवमी के  नव प्रवेशी छात्र एवं छात्राओं का तिलक लगा करके स्वागत किया गया। स्वागत के इस अवसर में सामुदायिक सहभागिता की सुंदर झलक देखने को मिली। विद्यालय के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसन्दी  पर सरपंच द्वय श्रीमती बृहस्पति कश्यप ग्राम पंचायत कुटरा, एवं श्री विद्यानंद बंजारे ग्राम पंचायत सेंदरी की विशिष्ट उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर विराजमान रहे श्री राजू कश्यप जी कुटरा, श्री देवी निर्मलकर जी जन भागीदारी विकास समिति अध्यक्ष कुटरा, श्री राम कुमार खरे, श्री राजा राम सिहानी, मनोज आरले, रामकृष्ण पांडेय, कार्यक्रम के अध्यक्ष की आसन्दी पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप श्रीवास्तव जी विराजमान रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए की गई। बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना गीतों से  स्वागत किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं अतिथियों का स्वागत गीत से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के उदबोधन की कड़ी में विद्यालय प्राचार्य द्वारा विद्यालय के विकास की रूपरेखा अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत कृषक मंडी समिति के अध्यक्ष श्री राजू कश्यप जी के द्वारा विद्यालय के हित में बढ़-चढ़कर प्रयास करने की बात कही गई। राजाराम सिहानी जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय परिवार के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। पूर्व सरपंच रामकुमार खरे जी ने इस अवसर पर मां सरस्वती की वंदना करते हुए विद्यालय के सभी बच्चों को सफलता के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों से ना डरते हुए संघर्ष करने की सलाह दी। इसके उपरांत और जन भागीदारी विकास समिति के अध्यक्ष श्री देवी निर्मलकर जी के द्वारा आधुनिक समय में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करने की सलाह दी।  मुख्य अतिथि की आसंदी पर विराजमान श्रीमती बृहस्पति कश्यप जी के द्वारा विद्यालय के विकास में हर संभव सहायता करने की बात करते हुए बच्चों को शिक्षा के माध्यम से ही किस प्रकार आगे बढ़ सकते हैं इसके अनेक उदाहरण प्रस्तुत किये। ग्राम पंचायत सेंदरी के सरपंच श्री विद्यानंद बंजारे जी के द्वारा शिक्षा के महत्व विषय में बहुत ही सुंदर व्याख्यान देते हुए बच्चों को अध्ययन का लाभ बताया गया। उदबोधन के उपरांत विद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि महोदय के कर कमल से कक्षा नवमी के बच्चों को पुस्तक वितरित करते हुए तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा नवमी, दसवीं 11वीं 12वीं के प्रथम द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता  श्री अनुराग तिवारी जी के द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री सुरेश कुमार हंस जी द्वारा बड़े ही सुंदर तरीके से किया गया। आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय की व्याख्याता श्री पंचराम पटेल जी, श्री उमेश चौबे, अवधेश शर्मा, श्री महावीर विजर्सन, श्री मकरम कमलाकर, श्री दौलत राम थवाइत, श्री के के कौशिक, श्रीमती नीलिमा पाठक, श्रीमती काजल कहरा, श्रीमती चंद्रवती रात्रे, श्री आशुतोष प्रकाश राठौर, भुवनेश्वर कश्यप, इन सब के अलावा विद्यालय परिवार के अनेक गणमान्य नागरिक और पंच उपस्थित रहे


विक्रम कुमार सूर्यवंशी की जांजगीर से रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad