Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 29, 2025

राजस्व कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने उपमुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

 राजस्व कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने उपमुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया



उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन


कवर्धा, 29 जून 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कबीरधाम प्रवास के दौरान कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की जिला इकाई द्वारा तहसीलदारों एवं राजस्व अमले को फील्ड स्तर पर कार्य करते समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया गया। संघ द्वारा बताया गया कि सीमित कर्मचारी संसाधनों एवं तकनीकी उपकरणों की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।


संघ ने आग्रह किया कि इन जमीनी समस्याओं के निराकरण से प्रशासनिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता लाई जा सकती है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों की सेवा भावना और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण किया जाना चाहिए।


उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शासन आमजन को त्वरित और प्रभावी सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad