Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 19, 2025

ग्रामीणों की मांग को मिली स्वीकृति की दिशा, सकरी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए प्रशासकीय प्रक्रिया शुरू कलेक्टर श्री वर्मा ने संज्ञान में लिया, समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्यवाही शुरू

 ग्रामीणों की मांग को मिली स्वीकृति की दिशा,  सकरी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए प्रशासकीय प्रक्रिया शुरू



कलेक्टर श्री वर्मा ने संज्ञान में लिया, समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्यवाही शुरू



कवर्धा, 19 जून 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयास से कबीरधाम जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचल क्षेत्रो में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने तथा सड़क निर्माण सहित पुल पुलिया के निर्माण की दिशा में विशेष प्रयास किया जा रहा है। 

  जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम बेंदा एवं बीजाझोर गांव की महिलाएं, गर्भवती माताएं, स्कूली बच्चे और ग्रामीण सकरी नदी को पार करने के लिए आज भी पारंपरिक और असुरक्षित साधनों का उपयोग करते संबंधित सूचना कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा को लगातार सूचना मिल रही थी। कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रो की समस्याओं को संज्ञान लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण उपसंभाग कवर्धा द्वारा जानकारी दी गई है कि भोरमदेव-छेरकीकछार मार्ग पर चौरा के पास स्थित सकरी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए कार्ययोजना वर्ष 2025-26 के बजट मांग संख्या 24/5054 (7976) जवाहर सेतु योजना के अंतर्गत सम्मिलित की गई है।

विभाग ने बताया कि पुल निर्माण के लिए कुल 382.55 लाख रुपए की राशि का विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर अधीक्षण अभियंता, सेतु मंडल रायपुर के माध्यम से शासन को प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि इस पुल के निर्माण से करीब 13 गांवों की लगभग 8027 की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी।

वर्तमान में सकरी नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को प्रसव जैसी आपात स्थितियों में भी चारपाई या अस्थायी साधनों से नदी पार करनी पड़ती है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी में उतरना पड़ता है, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले से इस परियोजना को प्राथमिकता में रखते हुए बजट वर्ष 2025-26 के प्रारंभिक प्रावधानों में 20 लाख रुपए का प्रावधान किया गया था। अब विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad