Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 24, 2025

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का फरार आरोपी जेल दाखिल

 शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का फरार आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के फरार आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                 .             इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये शिवरीनारायण थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया नाबालिक बालिका को आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया था , जिसकी रिपोर्ट पर विगत माह 05 मार्च को थाना शिवरीनारायण में आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2) , 64(2) ड , 87 बीएनएस एवं 4 , 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर अपहृता को आरोपी लालाराम यादव  के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी  को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर जबदस्ती दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया,  जहां से उन्हें  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण , सउनि प्रमोद महार , कपिल राम साहू , महिला आरक्षक सरोजनी कटकवार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


लालाराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी करमंदी , थाना - शिवरीनारायण , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad