महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -आज शाम 4:00 बजे चेंबर फोन में चेंबर भवन में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी जी से सौजन्य मुलाकात महादेव घाट और व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विमल बाफना के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सौजन्य मुलाकात कर उन्हें चेंबर अध्यक्ष बनने पर पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर शुभकामनाएं बधाई दी
उनसे सफल व्यापार और व्यापार में आने वाली चुनौतियों सामना करते हुए ओर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिसमें मुख्य रूप से नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर कार्रवाई डिवाइडर पर रेलिंग फेंसिंग स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत लाखे नगर चौक का सौंदर्य करण आदि विषयों को लेकर सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में चर्चा की गई
जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी ने व्यापारी संघ को भरोसा दिलाया कि महादेव घाट व्यापारी कल्याण संघ के साथ हर सुख दुख में चेंबर हमेशा साथ रहेगा
उपरोक्त अवसर पर कार्यकारी चेंबर अध्यक्ष जसप्रीत सलूजा उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन विकास आहूजा चेंबर की ओर से उपस्थित थे महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ की प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष विमल बाफना के नेतृत्व मे उपाध्यक्ष राज अग्रवाल अशोक अरोरा प्रशांत भागवत कोषाध्यक्ष विनोद जोशी सचिव वैभव सालुंखे विनोद जैन मोहन पटेल विवेक गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित रहे ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.