Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 12, 2025

आईजी अमरेश मिश्रा ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर लगाया गया अशोक स्तंभ व स्टार

 आईजी अमरेश मिश्रा ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक



पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर लगाया गया अशोक स्तंभ व स्टार


रायपुर - पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में आज दो पालियों में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह व जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रथम पाली में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिला रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक अमन कुमार रमन कुमार झा (भापुसे.) एवं उप पुलिस अधीक्षक अजय वर्मा (भापुसे.) के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर एवं कैप पहनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा निरीक्षक नरेश पटेल , श्रीमती श्रुति सिंह , सुश्री मंजूलता राठौर एवं सुश्री लता चौरे के कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर सभी को शुभकामनायें दी गई। द्वितीय पाली में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किये गये कार्याे की समीक्षा कर एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराध , गंभीर अपराध के निराकरण तथा सीसीटीएनएस , आई-4 सी के समस्त पोर्टलो में एंट्री के साथ ही एनडीपीएस , पशु तस्करी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरणों में फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन कर अपराध से अर्जित संपत्ति का अटैचमेंट एवं जप्त वाहन के राजसात एवं नीलामी की कार्यवाही तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस की कार्यवाही करने एवं शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले , तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले , अवैध पार्किंग , बिना हेलमेट एवं अवैध पार्किंग के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ ही रैंक वार चुनौतियों को स्वीकार कर बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिये गये। सभी थानों के सीसीटीएनएस. आरक्षकों सहित थाना स्टॉफ को विवेचना , सायबर अपराध में उपयोगी आई-4-सी के सभी पोर्टल की जानकारी हेतु प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर जानकारी दी गई। साथ ही सभी स्टॉफ को पोर्टल फ्रेंडली बनाने के लिये विशेष पहल करने हेतु राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad