लोकमाता रानी अहिल्याबाई की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा की नियमित मासिक बैठक प्रत्येक माह की अंतिम दिवस पर आयोजित की जाती है। 31 मई दिन शनिवार की बैठक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें उनके परिपूर्ण प्रशासन व्यवस्था,आत्मनिर्भर समाज,और सुरक्षित समृद्ध समाज पर चर्चा की गई।
यह जानकारी देते हुए संघ के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर महिला जागृति एवं सशक्तिकरण का ज्वलंत उदाहरण है।कवि, साहित्यकार गोपाल प्रसाद वर्मा ने लोकमाता के जीवन और समाज में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए समसामयिक रचना से सबको भावविभोर कर दिया।कृष्ण मुरारी वर्मा, टापलाल वर्मा, यशवन्त वर्मा ने भी इस विषय पर चर्चा करते हुए अपनी रचनाओं का वाचन किया। संगोष्ठी के उपरांत जिन साथियों का जन्मदिन मई माह में पड़ता है उनका जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडेय ने टापलाल वर्मा, टीकाराम वर्मा, घनश्याम वर्मा, रामशरण वर्मा और फत्तेलाल सिन्हा का गुलाल फल से सम्मानित करते हुए उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर आयकर रिटर्न फाइल करने संबंधित जानकारी भी दी गई। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडेय ने लेवन प्रसाद वर्मा को संघ का कोषाध्यक्ष और घनश्याम वर्मा को सहकोषाध्यक्ष मनोनीत किया।इस कार्यक्रम में जवाहरलाल सिरमौर, तुलसीराम वर्मा,घनश्याम वर्मा, गोपाल वर्मा,
यशवंत वर्मा, टापलाल वर्मा, एम. आर. साहू, रघुनंदन लाल शांडिल्य, ईश्वर प्रसाद वर्मा,आर. सी. वर्मा, एस. एन. गुप्ता,फेकूराम वर्मा,कृष्ण मुरारी वर्मा,घनश्याम वर्मा, हिन्छाराम निर्मल कर, हनुमान प्रसाद साहू, टीकाराम वर्मा,हेमकुमार धुरंधर दानीराम वर्मा, एम. पी. पांडेय,नकुलप्रसाद वर्मा, चिन्ता राम वर्मा सहित अनेक साथियों ने इस संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।अंत में स्वर्गीय भोला प्रसाद शर्मा की मृत्यु पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.