Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 6, 2025

सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज

 सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज




डोंगरगढ़। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम धुरेसा के पास 40 वर्षीय एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान तुलसी अग्रवाल के रूप में हुई है, जो डोंगरगढ़ के सब्जी मंडी स्थित गोल बाजार का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद तुलसी अग्रवाल को गंभीर हालत में डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने अचानक तुलसी अग्रवाल पर धारदार हथियार से वार किया और मौके से फरार हो गया। हमले की वजह फिलहाल अज्ञात है, लेकिन हमले की नृशंसता यह दर्शाती है कि आरोपी की मंशा जान लेने की थी।

सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं अस्पताल में घायल तुलसी अग्रवाल की हालत नाजुक बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है और आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचित करने को कहा है।


सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad