राजनांदगांव
साइबर सेल पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
थाना डोंगरगांव क्षेत्र के हाई स्कूल ग्राम मनेरी एवं शास0 उच्च0 माध्य. विद्यालय मोहड़ के 200 से अधिक स्कूली छात्रों को किया गया जागरूक।
महिला बाल विकास संस्था द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं अभियान में सायबर प्रभारी श्री विनय पम्मार द्वारा सामिल होकर स्कूली छात्राओं को सायबर अपराध के संबंध में किया गया जागरूक।
अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें।
अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई।
सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने हेतु कहा गया।
साइबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरुपयोग के खतरे को समझाया गया।
किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में जाकर सूचना देने हेतु कहा गया।
बच्चों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने परिजनों या शिक्षक से अवश्य साझा करने के लिये कहा गया।
महिला बाल विकास संस्था द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं अभियान में किशोरी बालिकाओं के लिये आत्मरक्षा प्रशिक्षण/साईबर सुरक्षा जागरूकता के तहत आज दिनांक 14.07.2025 को कार्यक्रम थाना डोंगरगांव क्षेत्र के हाई स्कूल ग्राम मनेरी एवं शास0 उच्च0 माध्य. विद्यालय मोहड़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी श्री विनय पम्मार द्वारा स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुये कक्षा 8 वीं से 12वीं तक के छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, और डिजिटल जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान सायबर प्रभारी श्री विनय पम्मार द्वारा बच्चों को बताया गया कि वे अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें। अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने हेतु कहा गया। साइबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरुपयोग के खतरे को समझाया गया। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में जाकर सूचना देने हेतु कहा गया। बच्चों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने परिजनों या शिक्षक से अवश्य साझा करने के लिये कहा गया। इस प्रकार दोनो स्कूल से 200 से अधिक छात्राओं को सायबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महिला बाल विकाश राजनांदगांव से जेन्डर विशेषज्ञ नीलम साहू, जिला मिशसमन्वयक राजनांदगांव श्री किशोर माहेश्वरी, महिला बाल विकास डोंगरगांव से पर्यवेक्षक श्रीमती हंशू साहू, लक्ष्मी सोनकर, पद्मा चंद्रावंशी एवं हाईस्कूल ग्राम मनेरी, प्राचार्य श्री यदू राम साहू, शास0 उच्च0 माध्य. विद्यालय मोहड़, प्राचार्य श्री चुम्मनसेन साहू व स्कूल के शिक्षकगण सहित सायबर सेल से सायबर प्रभारी श्री विनय पम्मार, आर0 प्रख्यात जैन, ओमराज साहू उपिस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.