रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
नलवा सीमेंट के खिलाफ जनप्रतिनिधि पहुंचे अधिकारियो के पास,
पहले ही चेताया जनसुनवाई स्थगित किया जाये नहीं तो अनहोनी की जिम्मेदारी शाशन की
खरोरा;-
जनपद पंचायत तिल्दा क्षेत्र में प्रस्तावित नलवा माइंस परियोजना को लेकर लगातार उठ रही स्थानीय जनभावनाओं, पर्यावरणीय चिंता एवं आजीविका पर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए, आज जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष माननीय श्री टिकेश्वर मनहरे जी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, तथा सरपंच संघ अध्यक्ष श्री अभिषेक वर्मा के साथ मिलकर क्रमशः धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, रायपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि नलवा माइंस की प्रस्तावित जनसुनवाई को तत्काल स्थगित किया जाए और इस परियोजना पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। यह मांग स्थानीय जनता की चिंता, पर्यावरणीय असंतुलन की आशंका तथा ग्रामीण आजीविका पर संभावित प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि खनन गतिविधियों से क्षेत्र की पारिस्थितिकी, जलस्तर, कृषि, पशुपालन और ग्रामवासियों के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, जिसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
टिकेश्वर मनहरे जी ने कहा कि - "यह पहल जनता के हितों की रक्षा, स्थानीय संसाधनों के संरक्षण एवं ग्राम विकास की प्राथमिकताओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिचायक है।"
जनपद पंचायत तिल्दा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, सरपंचगण एवं आमजन इस मुद्दे पर एकमत हैं और जब तक क्षेत्र की सुरक्षा और विकास सुनिश्चित नहीं होता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान श्री उमेंद्र देवांगन जी, श्री दाऊलाल वर्मा जी, श्री चंद्रकांत डहरिया जी, श्री योगेंद्र सायतोड़े जी,श्री उमेश यादव श्री सुखदेव ध्रुव जी, श्री त्रिभुवन साहू जी, श्री लीलाधर घृतलहरे जी, श्री नारद देवांगन जी, श्री मखसूदन पाल जी, श्री रामजी वर्मा, श्री दीनदयाल डहरिया जी, श्री दयाराम साहू जी, श्री घनश्याम साहू जी, श्री यशवंत साहू जी, श्री प्रभात साहू जी, श्री विजय साहू जी, श्री ओम अमरनाथ जी, श्री अनिल साहू जी, श्री कामदेव साहू जी, श्री शुक्लू धीवर जी, श्री येन कुमार यादव जी, श्री उकेश सायतोड़े जी, श्री लोमेंद्र बंजारे जी, श्री अजय टंडन जी, श्री श्याम लाल महिलांगे जी, श्री आसकरण साहू जी, श्री प्रेमदास टंडन जी, श्री मिथुन यादव जी, श्री प्रदीप टंडन जी, श्री नंजय सायतोड़े जी, श्री मोहन चतुर्वेदी जी, श्री फंदी जांगड़े जी, श्री टापलाल सायतोड़े जी, श्री बिसनाथ मार्कंडेय जी, श्री श्यामलाल बंजारे जी, श्री जगमोहन वैष्णव जी, श्री संतोष वर्मा जी, श्री बैसाखू वर्मा जी, श्री गोवर्धन वर्मा जी, श्री भुनेश्वर विश्वकर्मा जी, श्री केशो वर्मा जी, श्री देवसिंग वर्मा जी, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.