ग्राम बांसकाटा के प्रवीण यादव का सफल हृदय ऑपरेशन — चिरायु टीम के समर्पित प्रयास से मासूम को मिला नया जीवन
पिथौरा। चिरायु कार्यक्रम के अंतर्गत पिथौरा विकासखंड के ग्राम बासकाटा निवासी प्रवीण यादव (आयु 4 वर्ष), पिता नन्द कुमार यादव, का दिल का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक AIIMS रायपुर में संपन्न हुआ। यह जीवनरक्षक उपचार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशनानुसार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे व चिरायु के जिला सलाहकार श्री अनुपम शर्मा, तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मासूम प्रवीण को जन्मजात हृदय रोग की गंभीर समस्या थी, जिसके उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड के अतिरिक्त ₹1.5 लाख की नगद राशि की आवश्यकता थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह खर्च वहन करना संभव नहीं था।
ऐसे कठिन समय में चिरायु के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र प्रजापति ने जिला महासमुंद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों को परिजनों की परिस्थिति व बच्चे के स्वास्थ्य समस्या से अवगत कराया, सभी ने मानवीय सेवा-भावना के साथ आगे बढ़कर विशेष प्रयास किए, जिनके माध्यम से यह महंगा इलाज पूरी तरह निःशुल्क कराया गया।
इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम ने भी अहम भूमिका निभाई, जिनमें शामिल रहे:डॉ. तनुजा चंद्राकर,फार्मासिस्ट लेखरंजन पटेल,ए. एन. एम राजकुमारी बंजारे,लैब टेक्नीशियन बेनूराम सिन्हा
इन सभी के संयुक्त प्रयासों से मासूम प्रवीण को एक नया जीवन मिल सका।
बच्चे के परिजनों से आपरेशन के बाद मिलने व बच्चे का स्वास्थ्य लाभ जानने पहुंचे पिथौरा चिरायु टीम, स्वास्थ्य विभाग व विशेष रूप से डॉ. वीरेंद्र प्रजापति (आयुष चिकित्सा अधिकारी)के प्रति गहन आभार प्रकट किया है, जिनकी सतत निगरानी, समर्पण और प्रयासों से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.