Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 29, 2025

साइबर सेल राजनांदगांव द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

 राजनांदगांव


 साइबर सेल राजनांदगांव द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।



 थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत ठाकुर बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव के 200 से अधिक स्कुली छात्रों को किया गया जागरूक।


महिला बाल विकास संस्था द्वारा चलाये जा रहे ‘‘ बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान एवं राजनांदगाव पुलिस की मिशन साइबर सुरक्षा के तहत सायबर सेल से स.उ.नि. श्री द्वारिकाप्रसाद 




लाउत्रे व आरक्षक हेमंत साहू द्वारा शामिल होकर स्कूली छात्राओं को सायबर अपराध के संबंध में किया गया जागरूक।


अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें। 



अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। 


सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने हेतु कहा गया।


साइबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरुपयोग के खतरे को समझाया गया।


किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या www.cybercrime.gov.in  पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में जाकर सूचना देने हेतु कहा गया।


बच्चों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने परिजनों या शिक्षक से अवश्य साझा करने के लिये कहा गया।



महिला बाल विकास संस्था द्वारा ‘बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान में किशोरी बालिकाओं के लिये आत्मरक्षा प्रशिक्षण/साईबर सुरक्षा जागरूकता के तहत आज दिनांक 29.07.2025 को कार्यक्रम थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत ठाकुर बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल से सहायक उप निरीक्षक श्री द्वारिका प्रसाद लाउत्रे व आरक्षक हेमंत साहू द्वारा स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुये कक्षा 8 वीं से 12वीं तक के छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, और डिजिटल जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान सायबर सेल से सहायक उप निरी0 द्वारिका प्रसाद लाउत्रे एवं हेमंत साहू द्वारा बच्चों को बताया गया कि वे अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें। अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने हेतु कहा गया। साइबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरुपयोग के खतरे को समझाया गया। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में जाकर सूचना देने हेतु कहा गया। बच्चों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने परिजनों या शिक्षक से अवश्य साझा करने के लिये कहा गया। इस प्रकार ठाकुर बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव के करीबन 200 से अधिक छात्राओं को सायबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिला बाल विकास राजनांदगांव से परियोजना अधिकारी श्रीमति शिल्पा तिवारी, जेन्डर विशेषज्ञ नीलम साहू, जिला मिशन समन्वयक राजनांदगांव श्री किशोर माहेश्वरी, एवं ठाकुर बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव के शिक्षकगण सहित सायबर सेल से सहायक उप निरीक्षक श्री द्वारिका प्रसाद लाउत्रे एवं आरक्षक श्री हेमंत साहू उपिस्थित थे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad